उत्तर प्रदेशराज्य

अयोध्या दीपोत्सव की भव्यता अब दुनियाभर में दिखेगी, बनेगा हाईटेक मीडिया सेंटर

अयोध्या दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में पहुंचाएगा हाईटेक मीडिया सेंटर

कंप्यूटर, प्रिंटर, स्टेशनरी, इंटरनेट और अन्य जरूरी सुविधाएं कराई जाएंगी उपलब्ध

योगी सरकार की ओर से अयोध्या दीपोत्सव की तैयारियां, 5 से 7 नवंबर तक होगा भव्य आयोजन

07 नवंबर को होगा मुख्य कार्यक्रम, मीडिया कवरेज और सुविधाओं के लिए नोडल अधिकारी तैनात

अयोध्या
 योगी सरकार अयोध्या में दीपोत्सव-2026 के आयोजन की तैयारियों में जुटी है। दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में सुचारु ढंग से पहुंचाने के लिए हाईटेक मीडिया सेंटर तैयार किया जा रहा है। यहां पर कंप्यूटर, प्रिंटर, स्टेशनरी, इंटरनेट और अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। दीपावली के अवसर पर 5, 6 और 7 नवंबर को भव्य दीपोत्सव का आयोजन प्रस्तावित है। मुख्य कार्यक्रम 7 नवंबर को होगा। इसमें देश-विदेश के विशिष्ट अतिथि, जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ अधिकारी और मीडिया प्रतिनिधि शामिल होंगे।
आयोजन की व्यवस्थित और व्यापक मीडिया कवरेज के लिए योगी सरकार का सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग जिला प्रशासन अयोध्या के साथ मिलकर व्यवस्थाएं कर रहा है। 

मीडिया प्रतिनिधियों के प्रवेश, कवरेज, आवागमन, जलपान और भोजन के साथ फोटो-वीडियो कवरेज, सोशल मीडिया प्रचार और मीडिया सेंटर की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है।
इसके साथ ही विभिन्न कार्यक्रम स्थलों पर मीडिया समन्वय के लिए नोडल अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गई है। 

शोभायात्रा के प्रारंभ स्थल साकेत महाविद्यालय में सहायक निदेशक सतीश चन्द्र भारती और जिला सूचना अधिकारी अयोध्या अनुराग रंजन व्यवस्था संभालेंगे। हेलीपैड पर उप निदेशक अनुराग प्रसाद और सूचना अधिकारी प्रवीण मालवीय मीडिया समन्वय का काम देखेंगे।

रामकथा पार्क और मंच पर उप निदेशक आत्रेय मिश्रा तथा सूचना अधिकारी अमित शुक्ला को जिम्मेदारी दी गई है। नया घाट, सरयू आरती स्थल और पुल पर सूचना अधिकारी महेंद्र कुमार तथा अनुवादक आशीष सिंह तैनात रहेंगे। राम की पैड़ी पर सूचना अधिकारी लाल कमल और क्षेत्रीय प्रदर्शनी अधिकारी मयंक तिवारी मीडिया प्रतिनिधियों से समन्वय करेंगे।

मीडिया प्रतिनिधियों को लखनऊ से कार्यक्रम स्थल तक लाने और कार्यक्रम के बाद वापस पहुंचाने की व्यवस्था सहायक निदेशक चंद्र विजय वर्मा तथा अपर जिला सूचना अधिकारी आनंद सिंह देखेंगे। जलपान और भोजन की व्यवस्था के समन्वय की जिम्मेदारी सहायक निदेशक अमित यादव तथा वरिष्ठ सहायक आनंद मिश्रा को सौंपी गई है।

फोटो और फिल्म कवरेज के लिए तैनात टीम कार्यक्रम स्थल से तस्वीरें और वीडियो तैयार कर उन्हें ऑनलाइन भेजने की व्यवस्था करेगी। सोशल मीडिया, यूट्यूब और कवरेज के लिए विशेष टीम कार्यक्रमों की जानकारी तत्काल साझा करेगी और संबंधित संस्थाओं से समन्वय बनाए रखेगी।

मीडिया प्रतिनिधियों की सुविधा के लिए धर्मपथ पर हनुमान गुफा के सामने नगर निगम पार्किंग ग्राउंड में अस्थायी मीडिया सेंटर बनाया गया है। यहां कंप्यूटर, प्रिंटर, इंटरनेट, स्टेशनरी और अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। मीडिया वाहनों की पार्किंग के लिए फटिक शिला स्थल निर्धारित किया गया है।
सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग ने मीडिया प्रतिनिधियों से सुरक्षा व्यवस्था, निर्धारित मीडिया जोन, प्रवेश पास और पार्किंग से जुड़े निर्देशों का पालन करने की अपील की है, ताकि दीपोत्सव के सभी कार्यक्रमों की कवरेज सुचारु और व्यवस्थित ढंग से हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button